Home उत्तर प्रदेश आरआरसी सेंटर में खड़ी कूड़ा गाड़ी की तीन बैटरी चोरी, मुकदमा

आरआरसी सेंटर में खड़ी कूड़ा गाड़ी की तीन बैटरी चोरी, मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के उदीहीन बुजुर्ग गांव में चार दिन पहले आरआरसी सेंटर में खड़ी कूड़ा गाड़ी की तीन बैटरी चोरो ने पार कर दिया, मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। विकास खंड सिराथू के उदीहीन बुजुर्ग गांव निवासी दशरथ लाल ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ग्राम प्रधान है, दशरथ लाल का आरोप है कि 26 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने गांव में बने आरआरसी सेंटर में खड़ी कूड़ा गाड़ी से तीन बैटरी पार कर दिया, इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।