Home उत्तर प्रदेश अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने ग्राम पंसौर में भूमि विवाद की शिकायतों का...

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने ग्राम पंसौर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज तहसील चायल की ग्राम पंसौर में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता बुद्धन लाल एवं योगेन्द्र कुमार की शिकायत पर ऑनलाइन आवेदन कर खतौनी में नाम संशोधन कर दिया।
राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता मानसिंह की शिकायत पर गाटा संख्या 221/1138 तालाब की भूमि पैमाइश कर चिन्हित कर दिया। ग्राम की गाटा संख्या 329 मि0 ऊसर, भूमि की पैमाइश कर चिन्हित किया गया व अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवा दिया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। कैंप में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।