पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के नेतृत्व में हर जनपद में चल रहा सदस्यता अभियान
KUSHINAGAR NEWS: पूर्व आई पी एस अधिकारी रहे अमिताभ ठाकुर के नेतृत्व वाली आजाद अधिकार सेना से प्रदेश भर में लोगों के जुड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। संगठन के बढ़ते जनाधार से यूपी की तमाम राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची है वही कुशीनगर जिले के नव नियुक्त जिला प्रभारी अमीन अंसारी ने लोगो से जुड़ने की अपील की है उन्होने कहा की लगभग सभी पार्टियां जानता को अपना वोट बैंक समझ कर उनके साथ छल करती है लेकिन मेरे आजाद अधिकार सेना के बैनर तले आप को हर सम्भव मदद मिलता रहेगा और आप के हक अधिकार की लड़ाई ईमानदारी से लड़ी जाएगी। आजाद अधिकार सेना पिछले कई सालों से गरीब, मजलूम और दबे-कुचले लोगों के हक की आवाज उठाती रही है। इसी को देखते हुए समाज के हर तबके के लोग संगठन से जुड़ना पसंद कर रहे हैं। इसी को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि “हम हमेशा भारतवासियों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।” उन्होंने उन उत्पादों का भी विरोध किया जिन्हें सरकार कमीशन के चक्कर में बढ़ावा दे रही है और जिनसे लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है। पेपर लीक के मामले पर उन्होंने कहा कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। “अगर विपक्ष चाहता तो पेपर लीक का मामला पहले ही सुलझ जाता। छात्रों का भविष्य बर्बाद होने के बाद अब सिर्फ फोटो खिंचवाकर और बयानबाजी करके जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।” अमिताभ ठाकुर ने लोगों से अपील की कि वे आजाद अधिकार सेना से जुड़कर अपने हक की लड़ाई में सहयोग करें।







