Home उत्तर प्रदेश आईसीएसई बोर्ड परिणाम 2026: बजाज स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

आईसीएसई बोर्ड परिणाम 2026: बजाज स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

MIRZAPUR NEWS: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि जिले में विद्यालय की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस वर्ष कुल 86 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिसमें निम्न छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित कर विद्यालय की सफलता की कहानी को और मजबूत बनाया। विद्यालय की मेधावी छात्रा शांभवी अग्रवाल ने (97.75%) अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। इसके साथ ही अहिस्मा गुप्ता (97%), श्रेयांश कटारे (96.25%), अंशिका केसरी (95.6%), आकृति त्रिवेदी (95%), यथार्थ तिवारी (94.8%) और मान्यता (94%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अन्य प्रतिभाशाली छात्रों में हाईस्कूल मे बिसमन कौर (93.75%), विवान सिंह (93.50%), नरोत्तम त्रिपाठी (93.40%), अवनी वर्मा (93.40%), स्वरित मैनी (93.20%), रितिका श्रीवास्तव (93.20%), अदीबा आफताब (93%), आराध्या यादव (93%), रुद्रांश दुबे (92.50%), कुशाग्र गुप्ता (92%), लक्षिता सिंह (91.80%), ईरा गुप्ता (91.80)  श्रेयश केशरी (91.80%), निधि गुप्ता (91.5%), इनेश अग्रवाल (91%), प्रेमचंद गुप्ता (90.80%), हर्षवर्धन गुप्ता (90.75%), रुद्रांश वर्मा (90.50%), ऋषभ सिंह (90.25%) तथा नमन सिंह ने भी (90%) अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
यदि विषयवार अंक देखें तो अंग्रेजी में शांभवी अग्रवाल ने 98, हिंदी में ईरा गुप्ता ने 100, सोशल स्टडी में अंशिका केसरी ने 99, गणित में अहिस्मा  गुप्ता, यथार्थ तिवारी ने 96, कंप्यूटर में अहिस्मा गुप्ता, नरोत्तम त्रिपाठी ने 100, कॉमर्स में प्रेमचंद गुप्ता, परिधि रस्तोगी ने 100, इकोनॉमिक्स में प्रेमचंद गुप्ता 98, एनवायरमेंटल एप्लीकेशन में अदीबा आफ़ताब 100, फिजिक्स में अहिस्मा गुप्ता 98, केमिस्ट्री में अहिस्मा गुप्ता, शांभवी अग्रवाल ने 98, बायोलॉजी में मान्यता, आकृति द्विवेदी ने 96, अकाउंट में श्रेयांश कटारे, रुद्रांश वर्मा ने 97 तथा बिजनेस स्टडी में श्रेयांश कटारे ने 98 अंक प्राप्त कर विद्यालय की कीर्ति में चार-चांद लगा दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 शिवानी कौशिक एवं निदेशक परितोष बजाज ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष छात्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों बेहतर हुआ। इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की, वहीं अभिभावकों में भी गर्व और संतोष की भावना  देखी गई।