MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ पुलिस लाइन जनपद मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान कार्यालय, परिसर, बैरक आदि का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई इत्यादि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालय/शाखाओं के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहनता से अवलोकन करते हुए अभिलेखों के अद्यावधिक रखने एवं उचित रखरखाव के निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में राजपत्रित अधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्य व विभिन्न शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक/अपराध गोष्ठी की। इस दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए। सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।







