MIRZAPUR NEWS: अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को थाना अहरौरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पैदल अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए बिहार गोवंश ले जाया जा रहा है। थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा तपस्थली के जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) वहद ग्राम हिनौता छातों में अभियुक्तो को रोका गया, अभियुक्तो द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये परन्तु थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें दो गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण रामबच्चन यादव पुत्र रामअवतार यादव निवासी लौंडा झांसी जनपद चंदौली व रामप्रकाश यादव पुत्र रामसूरत निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना चकिया जनपद चंदौली को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तगण के पास से घटना में प्रयुक्त 2 अदद देशी कट्टा, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस तथा वध हेतु पैदल हांकते हुए ले जाए जा रहे कुल-45 राशि गोवंश बरामद किया गया। पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष अहरौरा-अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम, चौकी प्रभारी अहरौरा नगर- अशीष सिंह मय पुलिस टीम रहे।







