Home उत्तर प्रदेश अल्फा से बैटरी चोरी के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा

अल्फा से बैटरी चोरी के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा नखास निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि एक हफ्ते पहले उसके अल्फा से बैटरी चोरी हो गया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच पड़ताल के बाद दो युवकों पर बैटरी चोरी का आरोप लगाया है, मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा नखास निवासी धनराज पुत्र फूलचंद्र ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 13 अगस्त की रात पड़ोसी शंभू के घर के पास उसका अल्फा खड़ा था , जिसमे लगा बैटरी कुछ लोगों ने पार कर दिया, पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे में जांच पड़ताल के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने सैनी निवासी विकास पुत्र कंधई व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।