Home उत्तर प्रदेश अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा बारा में विश्व पर्यावरण दिवस संपन्न

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा बारा में विश्व पर्यावरण दिवस संपन्न

श्क्लाइमेट चेंजश् थीम पर जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

PRAYAGRAJ NEWS: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बारा सीमेंट वर्क्स में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्क्लाइमेट चेंजश् थीम पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयागराज (बारा) स्थित कारखाने के सीसीआर परिसर के समीप हुए इस कार्यक्रम में लगभग 200 से 250 कर्मचारियों और श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, श्रमिकों और उनके परिवारजनों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर, स्लोगन और क्रिएटिव प्रतियोगिताओं की प्रदर्शनी लगाई गई। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यूनिट हेड सुधीर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में सिंगल यूज श्प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आग्रह किया।उन्होंने दैनिक जीवन में कपड़े के थैले (झोला) अपनाने परजोर दिया, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण कम हो सके। श्री शर्मा ने बताया कि कारखाने में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं और भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा केअधिकतम उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कारखाना परिसर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। इस अभियान कानिर्देशन पर्यावरण विभाग के दिनेश कुमार ने किया।इस कार्यक्रम का संचालन यूनिट हेड  सुधीर कुमार शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुआ। इसमें टेक्निकल हेड मनोज बैरागी, एचआर हेड उपेंद्र मिश्रा, मुकेश गुप्ता,श्री पूरन सिंह, हीरालाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, बारा सीमेंट वर्क्स पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करनेके लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगां।