शराब की दुकान ना हटने पर शुरू होगा अनशन: शिवदत्त शुक्ला
PRAYAGRAJ NEWS: सलोरी क्षेत्र के शुक्ला मार्केट में देशी शराब की दुकान खुलने का स्थानीय लोगों ने आज व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के उप्र अध्यक्ष शिवदत्त शुक्ला ने नेतृत्व में बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग शराब की दुकान के सामने सडक पर चिलचिलाती धूप में धरना प्रदर्शन किया। मजिस्ट्रेट और आबकारी विभाग को ज्ञापन देते हुए देशी शराब की दुकान को शीघ्र बंद कराने की मांग किया है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के उप्र अध्यक्ष शिवदत्त शुक्ला ने जोर देते हुए कहा कि मोहल्ले से देशी शराब की दुकान ना हटने पर सोमवार से अनशन शुरू होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय परशुराम सेना के उप्र अध्यक्ष शिवदत्त शुक्ला ने मजिस्ट्रेट ध् आबकारी विभाग को सौपे ज्ञापन में कहा है कि शुक्ला मार्केट घनी आबादी और कॉलेज क्षेत्र है। यहां शराब दुकान खुलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। महिलाओं, छात्राओं को आवागमन में डर लगेगा। शराबियों की भीड़ से झगड़े, दुर्घटना और अशांति बढ़ने का खतरा है। प्रदेश अध्यक्ष पं शिवदत्त शुक्ला ने कहा कि क्षेत्रवासी शांतिप्रिय हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। प्रशासन से अपील है कि क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक माहौल को देखते हुए यहां शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर डॉ अशोक सचान, संजय मिश्र (प्रदेश महामंत्री ), राजेश मिश्र (प्रदेश उपाध्यक्ष), मनीष शुक्ला, उदित शुक्ला, मनीष निषाद, अजित निषाद, पंकज निषाद, प्रदीप पासी, विनय निषाद, विष्णु निषाद, नविन सिंह, सुरेश निषाद, काजू शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्र (प्रदेश उपाध्यक्ष ) सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग थे।







