Home उत्तर प्रदेश प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में आठ नामजद सहित पांच...

प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में आठ नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप, पत्नी की तहरीर पर हुई कार्रवाई
KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा ग्राम प्रधान पर बुधवार की रात जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी वंदना ने पुरानी के चलते पति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा ग्राम प्रधान सरवन कुमार यादव बुधवार की रात साढ़े आठ बजे गांव में नागवासुकी मंदिर के पास एक दुकान में बैठा था इस दौरान नाग बासुकी मंदिर के समीप लाठी डंडे लेकर खड़े एक दर्जन  लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। जानकारी होने पर लोगों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल ग्राम प्रधान को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में ग्राम प्रधान की पत्नी वंदना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की ग्राम पंचायत की सुरक्षित एक भूमि पर पति ने पानी टंकी का निर्माण कर दिया है जिस पर विपक्षियों का कब्जा था ऐसे में रंजिश के चलते हमला कर जान से करने का प्रयास किया था। घटना की तहरीर पर पुलिस ने डोरमा गांव निवासी महेश पांडे, आशुतोष पांडे, अनुपम पांडे, सूरज पांडे, शिवम, कुंवर बहादुर सिंह, चक बक्तियारां गांव के मृगेंद्र उर्फ मनू द्विवेदी, गोपाल सहित पांच अज्ञात लोगों पर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।अपरपुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है। ग्राम प्रधान की हालत ठीक है।