Home उत्तर प्रदेश अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर लगाया निःशुल्क...

अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर लगाया निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

MIRZAPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भाव के साथ संकट मोचन, रामबाग में निःशुल्क प्याऊ का स्टॉल लगाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को शीतल जल पिलाकर कार्यकर्ताओं ने  मंत्री  के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्याऊ स्टॉल पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल का जीवन जनसेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य कर हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संगठन आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सहभागिता करता रहेगा। इस अवसर पर आनन्द सिंह, प्रदेश सचिव, रामवृक्ष बिन्द, मुन्ना सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी, नगर जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, छात्र मंच जिला अध्यक्ष विकास मौर्य, इश्तियाक मंसूरी जिला महासचिवअल्पसंख्यक, मुस्तफा मंसूरी नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, मनी खान संकट मोचन सेक्टर अध्यक्ष, रोहित सोनकर नगर अनुसूचित मंच अध्यक्ष, हसन अली, विकास सोनकर, निमतुल्लाह, पप्पू अहमद, अमरेश गौतम, मौजूद रहे।