Home उत्तर प्रदेश अग्निकांड में गृहस्थी हुई खाक

अग्निकांड में गृहस्थी हुई खाक

PRATAPGARH NEWS: अचानक अग्निकांड में दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव में शुक्रवार को अचानक गांव के अनिल कुमार दुबे तथा कृष्ण कुमार दुबे पुत्रगण शंभूनाथ के छप्परनुमा मकान में आग लग गयी। आगजनी के समय दोनों भाई घर पर मौजूद नही थे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ फायर बिग्रेड को सूचना भेजवायी। सूचना पर फायर बिग्रेड आननफानन मंे पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ितो के मुताबिक आगजनी में दोनों परिवारों के घर में पंखे, कुर्सी, बर्तन व राशन जलकर राख हो गया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल से नुकसान का आकलन मंगवाया गया है।