Home उत्तर प्रदेश अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक संपन्न

अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक संपन्न

श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी ₹500 करने की मांग

FATEHPUR NEWS: अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला इकाई की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर सभी श्रमिकों को बधाई दी और केंद्र सरकार से न्यूनतम मजदूरी ₹500 प्रतिदिन निर्धारित किए जाने की मांग उठाई। बैठक के दौरान संगठन की सक्रिय एवं समर्पित महिला कार्यकर्ता सुधा सिंह को महिला शाखा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती तथा 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों की वीरगाथाओं और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसंपर्क अभियान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडेय, संतोष नेता, अर्जुन वैद्य, मुकेश कुमार, रत्नदीप शुक्ला, दीपक यादव, राज शर्मा, श्रवण कुमार, गौरी शंकर दुबे, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, ओमलता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।