Home उत्तर प्रदेश अक्षय तृतीया पर भीषण गर्मी में शीतल शर्बत वितरण, राहगीरों को मिली...

अक्षय तृतीया पर भीषण गर्मी में शीतल शर्बत वितरण, राहगीरों को मिली राहत

JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका शाखा के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर तिब्बती मार्केट, इलाइट चौराहे पर भीषण गर्मी के बीच शीतल शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि प्रांतीय कोर्डिनेटर एवं संरक्षक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थापक अध्यक्षा डॉ. स्वप्निल मोदी के निर्देशन एवं अध्यक्ष मीनू सोनी की अध्यक्षता में आयोजन संपन्न हुआ। गर्मी से परेशान राहगीरों ने शर्बत पीकर राहत की सांस ली और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. बी. डी. मोदी, सीए अजय मोदी, ई. प्रमोद श्रीवास्तव, मनीषा नरवरिया, वंदना नाहर, हेमलता, सावित्री, रश्मि सक्सेना, स्वाति, अनीता सिंह, विकास, मुकुंदी, पुष्पेन्द्र सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन वंदना नाहर ने किया, जबकि आभार सचिव मनीषा नरवरिया ने व्यक्त किया।