Home उत्तर प्रदेश 26 वर्षों से सेवा कर रहे 70 हजार शिक्षा मित्रों के समायोजन,...

26 वर्षों से सेवा कर रहे 70 हजार शिक्षा मित्रों के समायोजन, मानदेय और स्वास्थ्य सुविधा की मांग

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की कुशीनगर इकाई ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मित्रों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष केलाश जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने DM कार्यालय पर प्रदर्शन कर कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 26 वर्षों से निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य कर रहे लगभग 70 हजार शिक्षा मित्र आज भी आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। शासन द्वारा जारी शासनादेशों का जमीनी स्तर पर पालन न होने से शिक्षा मित्रों में निराशा है। संघ ने बताया कि 3 जनवरी 2025, 12 जून 2025 और 9 दिसंबर 2025 को शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय में वापस भेजने और महिला शिक्षा मित्रों को निवास के निकट समायोजित करने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन कई जनपदों में इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ। इससे कई शिक्षा मित्रों को आज भी 80 से 90 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाना पड़ रहा है।
ज्ञापन में रखीं 6 प्रमुख मांगें
1. समायोजन टीईटी एवं NCTE मानक पूरे करने वाले शिक्षा मित्रों को कार्यरत विद्यालय में शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए।
2. सेवानिवृत्ति आयु सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।
3. मानदेय 11 माह के स्थान पर पूरे 12 माह का मानदेय दिया जाए।
4. स्पेशल TET  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्पेशल TET परीक्षा में शिक्षा मित्रों को शामिल होने का अवसर दिया जाए।
5. स्वास्थ्य सुविधान शिक्षा मित्रों को आयुष्मान भारत योजना या चिकित्सा कार्ड का लाभ और चिकित्सा अवकाश दिया जाए।
6. आर्थिक सहायता सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता और एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। शिक्षा मित्र संघ ने मुख्यमंत्री से मानवीय दृष्टिकोण से इन मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के शिक्षा मित्र लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेंगे।