PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के पदाधिकारियों की एक बैठक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अपराह्न 2:30 बजे से संविधान निर्माता,भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ.भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांभवी द्वितीय रहेगी। परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट ने परिषद के सभी दायित्वधारियों व कार्यकारिणी सदस्यों तथा अधिवक्ता बंधुओ से उक्त कार्यक्रम में समय से पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री विनीत शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य दीपू सिंह, कोषाध्यक्ष भरतलाल वैश्य,उदित,मंत्री कुलवंत शर्मा सहित आदि रहे।







