फोटो-अभिताब एवं शिवम गुप्ता
गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: गंगा डिग्री कॉलेज ने अर्नोराज क्रिकेट अकादमी को 19 रन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में अभिताब (6-0-38-4) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पराजित टीम के शिवम गुप्ता (6-2-16-5) की गेंदबाजी व्यर्थ हो गई। गंगा डिग्री कॉलेज ने रविवार को अपने मैदान पर खेले गए मैच में 29.2 ओवर में 182 रन (अंशु पटेल 40, कृष 22, निधि यादव 21, प्रांजल यादव 17 नाबाद, अभिताब 12, शिवम गुप्ता 5/16, अमृतेश सिंह 2/37, अर्पित सिंह व किशन एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में अर्नोराज क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन (समर 51, अर्पित सिंह 33, अभिमान सिंह 15, अभिताब 4/38, कृष 2/20, अनुभव व अंशु पटेल एक-एक विकेट) पर सिमट गई। अभिताब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







