Home उत्तर प्रदेश UPTET-2026 के दूसरे दिन भी प्रशासन अलर्ट

UPTET-2026 के दूसरे दिन भी प्रशासन अलर्ट

डीएम -एसपी ने किया किसान इंटर कॉलेज व बुद्धा पीजी कॉलेज का निरीक्षण, बहुस्तरीय सुरक्षा का लिया जायजा
KUSHINAGAR NEWS: शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन दूसरे दिन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा। गुरुवार 03.07.2026 को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने किसान इंटरमीडिएट कॉलेज साखोपार और बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
केंद्र प्रभारी से ली व्यवस्थाओं की जानकारी
अधिकारियों ने दोनों कॉलेजों में परीक्षा केंद्र प्रभारी, सुरक्षा प्रभारी और कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड, मेटल डिटेक्टर, फ्रिस्किंग पॉइंट और गेट पर हो रही वाहन चेकिंग को खुद परखा।

बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में परीक्षा
जिले के हर परीक्षा केंद्र पर बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिए सशस्त्र-अशस्त्र पुलिस, होमगार्ड और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा। एसपी ने सुरक्षा में लगे जवानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन के निर्देश दिए।
निष्पक्ष परीक्षा ही प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने दोहराया कि UPTET-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित कराना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी केंद्रों पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।