Home उत्तर प्रदेश पडरौना में सरकारी जमीन पर कब्जे का खुलासा

पडरौना में सरकारी जमीन पर कब्जे का खुलासा

शिकायत के बाद जागा प्रशासन, पैमाइश में 4 लोगों का अवैध कब्जा मिला, अब होगी कार्रवाई
KUSHINAGAR NEWS: ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की महीनों से हो रही शिकायतों के बाद आखिरकार राजस्व विभाग हरकत में आ गया। गुरुवार को लेखपाल और राजस्व टीम ने रतनवा टोला की सरकारी भूमि की पैमाइश की तो भोजराज यादव, नौरंग यादव, प्रभु यादव और गोविंद यादव द्वारा कब्जे की बात सामने आई।
कई महीनों से कर रहे थे शिकायत
शिकायतकर्ता फुलेना यादव ने बताया कि वह ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर तहसील और अफसरों के चक्कर काट रहे थे। लगातार शिकायतों के बाद टीम मौके पर पहुंची और नाप-जोख की। पैमाइश में शिकायत में नामजद चारों लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा दर्ज किया गया।
अब सिर्फ पैमाइश नहीं, एक्शन चाहिए
फुलेना यादव ने कहा कि पैमाइश से बात नहीं बनेगी। अब दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर ग्राम सभा की जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। पैमाइश के बाद गांव के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब अतिक्रमण हटेगा।
सरकारी जमीन जनता की संपत्ति
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद उसे हटाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई ही कानून के राज की पहचान होगी। अब पूरे क्षेत्र की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है कि कब बुलडोजर चलता है और जमीन कब्जा मुक्त होती है।