MIRZAPUR NEWS: सुनील कुमार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने राज्यसभा में प्रयागराज–मीरजापुर–सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-135C के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का मुद्दा उठाया। सांसद अरुण सिंह द्वारा सदन में यह मुद्दा उठाए जाने पर मीरजापुर की जनता ने उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास, आवागमन और आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसको लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। सदन में क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए लोगों ने राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को धन्यवाद दिया।







