दीपावली व धनतेरस पर सुरक्षा को लेकर एसपी ने की बैठक
मीरजापुर (अमरेश चंद्र पाण्डेय)। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आगामी धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसायियों एवं पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में सभी उपस्थित व्यवसायी बन्धुओं को आवश्यक सुझाव दिए गए तथा अपील कि गयी की प्रतिष्ठित व्यवसायियों एवं पेट्रोल पम्प मालिकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें, सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखें तथा त्यौहार के दौरान यदि अधिक मात्रा में कैश एक स्थान से दुसरे स्थान तक ले जाने की आवश्यकता हो तो स्थानीय थाने से अनुरोध कर पुलिस सुरक्षा प्राप्त कर सकते है । इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराये, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी एलआईयू सहित व्यापारी बन्धु एवं पेट्रोल पम्प मालिक मौजूद रहें ।