आधी रात को सुनसान सड़कों पर उतरीं एसपी, चलाया सघन चेकिंग अभियान
मीरजापुर (अमरेश चंद्र पाण्डेय)। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेश और अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देश पर बुधवार की देर रात मीरजापुर पुलिस ने पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने स्वयं थाना कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर और चिल्ह क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।प्रमुख चौराहों और मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई।
चेकिंग में गो-तस्करी पर सख्त नजर रखी गई। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने को कहा गया।
प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की गई।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में और समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
SP महोदया ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखा जाए।