दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, चार घायल; पांच वर्षीय बच्ची बाल-बाल बची दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
औरैया। अछल्दा कस्बे के नहर पटरी रोड पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार पांच वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गई। दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें चिचौली रेफर किया, खानपुर,भाग्यनगर निवासी शिवम (17) अपने साथी कुनाल (16) के साथ इटावा की ओर जा रहे थे। वहीं नगला पाठक, फफूंद निवासी संजू (45) अपने पिता मुनीम (65) और भतीजी पिल्लू के साथ चौबिया, इटावा से लौट रहे थे। तभी दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी अछल्दा पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अभिचल पांडेय ने संजू और मुनीम की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें चिचौली रेफर कर दिया। शिवम और कुनाल का प्राथमिक उपचार किया गया। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।