``` ```

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दिया प्रशस्ति पत्र, ITI में उद्यमी सेल का किया शुभारम्भ

कुशीनगर।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना परिसर में जनपद स्तरीय चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में ITI पडरौना के इरफान अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में ITI नौरंगिया के विनय चौरसिया और भाषण प्रतियोगिता में ITI पडरौना के ऋषभ शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस खबर को शेयर करें