ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत भावपुर उर्फ गुलरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हादसा, तीन बच्चों के सिर से उठा साया
, सिद्धार्थनगर: ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम भावपुर उर्फ गुलरी निवासी ओबैदुल्लाह (32) पुत्र अताउल्लाह के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, लगभग पांच वर्ष पूर्व सड़क हादसे में सिर और आंख में गंभीर चोट लगने के कारण ओबैदुल्लाह मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर रहने लगा था। इसके बावजूद वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ परिवार का जीवकोपार्जन करता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह शौच के लिए गांव के उत्तर रेलवे पटरी की ओर गया हुआ था। इसी दौरान ट्रैक पर आई ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रबल कुमार, भानू प्रताप सिंह और राजकिशोर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। ढेबरुआ थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम भावपुर उर्फ गुलरी निवासी ओबैदुल्लाह (32) पुत्र अताउल्लाह के रूप में हुई है।