सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत थर्मल पावर प्लांट परिसर में किया गया श्रमदान आवासीय परिसर में अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं जनजागरूकता का दिया संदेश
झांसी। भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत परीक्षा थर्मल पावर प्लांट के आवासीय परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमदान में सहभागिता करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक राम नरेश श्रीवास्तव के साथ जीएम एस.पी. यादव, जीएम एच.के. गुप्ता, जीएम अनीस कपूर, अधीक्षण अभियंता वैभव त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ला, आशीष कुरील, मनोज बागीश, सुजीत कुमार एवं डी.के. सिंह, आनंद शर्मा, योगेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार उमराव, के.के. वर्मा, ए.के. आर्या तथा अमित सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने श्रमदान में भाग लेकर भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना तथा स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर अधिकारियों ने अभियान के संदेश को दैनिक जीवन में अपनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया।