नवरात्रि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
फतेहपुर। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के पांच नमूने संग्रहित किए।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों एवं क्रेता-विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने विशेष रूप से व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे की गुणवत्ता को लेकर लोगों को सावधान किया। निरीक्षण के दौरान बाजारों में खुले अथवा लूज कुट्टू का आटा विक्रय होता नहीं पाया गया। इसके बावजूद लोगों को खुले कुट्टू के आटे का क्रय-विक्रय और सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया। विभागीय टीम ने बिंदकी स्थित मुरारी लाल ट्रेडर्स का निरीक्षण करते हुए रोहित अग्रवाल से घी का नमूना लिया। इसके अलावा जहानाबाद स्थित सीताराम किराना स्टोर से किशमिश का नमूना संग्रहित किया गया। बिंदकी स्थित राज मिल्क प्रोडक्ट से भी घी का नमूना लिया गया। वहीं रिलायंस एस मार्ट से कुट्टू के आटे तथा बिलिंकिट प्राइवेट लिमिटेड से सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आगामी पर्वों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, देवेश मिश्रा, सिद्धार्थ कुमार एवं दिनेश चन्द्र मौजूद रहे।