मेदांता हॉस्पिटल के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण - ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी, ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच के साथ चिकित्सकों ने दिया निःशुल्क परामर्श
फतेहपुर। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट, सम्पूर्ण भारत के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सिद्ध पीठ बांके बिहारी मंदिर, शांति नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक चले शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। इस दौरान ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी, ब्लड प्रेशर तथा रैंडम ब्लड शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और खानपान, दिनचर्या तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों के बारे में परामर्श दिया। शिविर में सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम प्रदीप गर्ग द्वारा किया गया। आयोजन में मेदांता हॉस्पिटल के प्रभात गुप्ता, आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, संगठन मंत्री राहुल सोनी, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, संरक्षक मनीषा गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव, देवदत्त निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर मंगल सिंह, मोहम्मद सिद्दीकी, संगठन मंत्री संजीव चैरसिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन और व्यापारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तथा चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उपलब्ध कराना है। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की ओर से भविष्य में भी जनहित से जुड़े स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।