स्टोन क्रेशर में चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने स्टोन क्रेशर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर नकबजन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है।
घटना का विवरण: दिनांक 04.10.2026 को वादी हरीश शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा निवासी वेद विहार कॉलोनी देवबंद ने थाना बिहारीगढ़ में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने स्टोन क्रेशर की दीवार तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। इस संबंध में थाना बिहारीगढ़ पर मु.अ.सं. 172/26 धारा 331(4)/305(a) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने कस्बा बिहारीगढ़ से 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
1.सुलेमान पुत्र इस्तयाक निवासी ग्राम मोहण्ड
2. आफाक पुत्र अशवाक निवासी ग्राम मोहण्ड
3. टिंकू पुत्र काशीराम निवासी खुशहालीपुर खुर्द
अभियुक्तों के कब्जे से 4 किलो 800 ग्राम तांबे का तार, 01 ट्रॉली का जैक, 100 किलोग्राम जा-प्लेट और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई और थाना बिहारीगढ़ पर मु.अ.सं. 181/26 धारा 303(2)/317 (2) BNS के तहत नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।