Saharanpur
सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी लाइन पर मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
प्रातः काल एक्सप्रेस
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 2:53 बजे की बताई जा रही है। युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी लाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहजादपुर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर सफेद बनियान और नीला चड्ढा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------------
अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से अधेड घायल*
प्रातः काल एक्सप्रेस
देवीगंज कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से पैदल जा रहा अधेड घायल हो गया जिसको इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी भूरे लाल पुत्र सुखी 50 वर्ष कानपुर से प्रयागराज लेन पर पैदल जा रहा था। भूरे लाल जैसे ही शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने भूरे लाल को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।