Saharanpur
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फतेहपुर पहुंचकर पूर्व मंत्री की पत्नि को दी श्रद्धांजलि
पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति, सुरक्षा को लेकर चप्पे - चप्पे पर तैनात रही पुलिस
फोटो 489
प्रातः काल एक्सप्रेस
फतेहपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने कल्याणपुर क्षेत्र स्थित संदीपनी इंटर कॉलेज में पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय अमरजीत सिंह जनसेवक की पत्नी स्वर्गीय प्रमिला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
बताते चलें कि पूर्व राष्ट्रपति के जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वह कानपुर से सड़क मार्ग के जरिए फतेहपुर पहुंचे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए छिवली नदी से कार्यक्रम स्थल तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। करीब 150 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। वहीं पूर्व राष्ट्रपति के आगमन से पहले जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य तैयारियों का जायजा भी लिया था। उन्होंने उपजिलाधिकारी बिंदकी को अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी दी जाए और कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समय से पूरी की जाएं। प्रशासन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति से मिलने वाले लोगों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों की सूची तैयार करने तथा आवश्यक सत्यापन के निर्देश भी दिए गए थे। प्रवेश और निकास व्यवस्था को भी प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया था। पूर्व राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल और आवागमन वाले मार्ग की निगरानी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के दौरान स्थानीय स्तर पर भी लोगों में उत्सुकता रही। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्रमिला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।