रामलीला में कुम्भकर्ण व मेघनाथ वध का मंचन
चिलकाना। नगर के पीठ मैदान स्थित एकता मंच पर चल रहे वार्षिक श्रीरामलीला महोत्सव में बुधवार को कुम्भकर्ण व मेघनाथ वध की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। कुम्भकर्ण की भूमिका में विकास प्रजापत ने प्रभावशाली अभिनय किया। वहीं, मेघनाथ बने राहुल और लक्ष्मण बने रोहित के बीच हुए युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मेघनाथ वध के बाद सलोचना के सती होने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश सिंह पिपन ने किया। इस दौरान समाजसेविका रेणु माता ने श्री रामलीला कमेटी को भव्य आयोजन की बधाई दी और उन्हें सरसावा होने वाली भागवत कथा के लिए आमंत्रित किया। संचालन आकाश काशी ने किया। इस दौरान चौधरी देवी सिंह, मीनाक्षी सैनी, तारा चंद सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।