रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, 160 ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा विशेष अभियान 6.0 के तहत रेलवे कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे विशेष अभियान 6.0 के तहत सेंट्रल हॉस्पिटल एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रयागराज में ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और जांच शिविर आयोजित किए गए। चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश निगम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल, नियमित जांच, संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में कुल 160 कर्मचारियों ने भाग लिया, जबकि डीआरएम कार्यालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 87 कर्मचारियों की जांच की गई। कर्मचारियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।