पदयात्रा में जुटेंगे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग
प्रयागराज। आगामी 4 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ" का संदेश लेकर आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम के तहत जो भी कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हैं वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में लग जाएं। विपक्ष के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। देश प्रदेश समाज को अस्थिर करने की जो कोशिश की जा रही है उसका जवाब होगी ये पदयात्रा। जिला उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी को कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया गया है। डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, कुंज बिहारी मिश्रा , अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, मंजीत कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, कौशिकी सिंह, सचिन जायसवाल, दिलीप केसरवानी, मयंक दुबे, यश विक्रम त्रिपाठी, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
------------------