छात्रो की मांगे जायज, सरकार हठधर्मिता छोड़े: श्यामलाल पाल मांगे न मानी तो जेपी आंदोलन से भी होगा बड़ा आंदोलन: डॉ मानसिंह यादव
प्रयागराज। इलाहाबाद झाँसी क्षेत्र से नव निर्वाचित एमएलसी डॉ मानसिंह यादव एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज़ शिक्षा निदेशालय उत्तरप्रदेश प्रयागराज के गेट के सामने कई दिनों से धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रो से मिलने पहुंचे। नेताओं ने बैठकर छात्रो की मांगो का समर्थन किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि यह सरकार धोखेबाज है, वादा खिलाफ़ी इनके जेहन में है। बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग इस सरकार में परेशान है।
नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि वह अपनी जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद सीधे आपके बीच आये हैं। कहा कि मैंने जीत का माला पहनना मुनासिब नहीं समझा बल्कि आपके संघर्ष में पसीना बहाना ज्यादा उचित समझता हूँ। कहा कि भाजपा कि डबल इंजन सरकार शिक्षा, शिक्षक, छात्र, नौजवान, बेरोजगार,किसान विरोधी है। इसके हर आम आदमी की दिन चर्या को और अधिक परेशान तथा मजबूत की बजाय मजबूर करने वाले हैं।वादा किया कि वह हर संभव न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। अपनी जीत के प्रति छात्रों, नौजवानों का आभार भी जताया। इस दौरान धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रो के दो गुटों में बंट जाने पर अपनी प्रतिक्रियामे प्रदेश अध्यक्ष श्यामालाल पाल ने कहा कि भाजपा फूट डालो, राज करो की नीति अपनाती है यह समस्या के समाधान नहीं बल्कि खुद देश के लिए समस्या बन चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविंन्द्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव, जीत राज हेला, दिलीप सोनी सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।