अजीतमल में आयोजित अखिल भारतीय महाकवि सम्मेलन में कवियों की गर्जना से गूंजा पंडाल
औरैया। जनपद के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय के बी एड प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एडवोकेट व मंत्री प्रबंध समिति उत्तम कुमार दुबे एडवोकेट द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पणकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमीरपुर क्षेत्र के विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति रहे जो महाविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। आयोजक मंडल में डॉक्टर योगेश कुमार साहू, डॉक्टर पदम नारायण पाण्डेय, अशोक दिवाकर व आकाश त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा । इस अवसर पर जनता महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे व नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम में कवियों द्वारा हास्य श्रृंगार ओज और व्यंग के माध्यम से अनेक प्रस्तुतियां दी गई,
कामता माखन रीवा (म.प्र.) कर्म नारायण, ममता वाणी (आगरा) गीता चतुर्वेदी (औरैया) रचना त्रिपाठी (औरैया) हरनाथ सिंह चौहान झांसी, यशपाल यश (फिरोजाबाद) रोहित चौधरी इटावा,अंचल शर्मा-जालौन, प्रदीप दिहुलिया चरखारी, नीरज पाण्डेय राय बरेली, रितु चतुर्वेदी कोच आदि कवियों की शानदार प्रस्तुति और गर्जना से पूरा पांडाल गूंज उठा, प्रबंधन समिति ने बताया इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं।