प्रयाग की धरती ने याद किया अपना पुरोधाः बैरिस्टर राम आधार पांडेय के नाम पर हुआ चौराहा का नामकरण
प्रयाग की धरती ने दी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर राम आधार पांडेय को श्रद्धांजलि, ‘लल्ला चुंगी’ का नाम हुआ ‘बैरिस्टर राम आधार पांडेय चौक
स्व० वैरिस्टर राम अधार पाण्डेय का निधन दिनांक 16.10.2016 को हुआ। इनका निवास इसी चैराहे के एक कार्नर पर स्थित है। रन० वैरिस्टर राम प्रचार पाण्डेय मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अग्रणी अधिवक्ता होने के साथ-साथ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं एवं इलाहाबाद की समाजवादी चिन्तन के नायक रहे हैं। उनका पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है। बतादें कि स्व० पाण्डेय आचार्य नरेन्द्र देव, राम मनोहर लोहिया, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर व पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा के मित्र व रानैतिक साथी रहे। सन 1974 में इलाहाबाद से स्थानीय निकाय से विधान परिषद के सदस्य व 1978 में बाबू बनारसी दास जी के मंत्रि-मण्डल में स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री भी रहे हैं।
(परवेज़ आलम, मुख्य संवाददाता )
प्रयागराज । संगम नगरी की राजनीतिक और सामाजिक विरासत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले स्वर्गीय बैरिस्टर राम आधार पांडेय के नाम को शहर की पहचान से जोड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय नगर निगम सदन में लिया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजवादी चिंतक और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अग्रणी अधिवक्ता रहे बैरिस्टर राम आधार पांडेय का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सिद्धांत और समाजसेवा की मिसाल रहा है।
गौरतलब हो कि नगर निगम के अभिलेख में दर्ज प्रस्ताव के अनुसार, स्व0 पांडेय जी का सफर किसी एक दौर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों से जुड़े रहकर अपनी अलग पहचान बनाई।
इसके साथ ही उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अग्रणी अधिवक्ता रहते हुए कई सामाजिक सरोकार के पहरेदार बने। इनकी न्यायप्रिय सोच ने न्यायालय में कई निर्णय अवाम की आवाज बनी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हालते ही छात्रों के हितों के मुद्दों को बड़ी गम्भीरता से लिया। निगम प्रस्ताव में उनके समाजवादी विचारों और सार्वजनिक जीवन में योगदान का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित किया।
‘लल्ला चुंगी’ को लेकर उठी मांग पहुंची नगर निगम सदन तक
स्थानीय नागरिकों की ओर से मांग उठी कि प्रयाग चूंगी चौराहा का नाम बैरिस्टर राम आधार पांडेय के नाम पर किया जाए। आम बोलचाल में इस स्थान को ‘लल्ला चुंगी’ के नाम से जाना जाता रहा है। नगर निगम सदन में जब प्रस्ताव पर चर्चा हुई तो अभिलेखों की जांच कराई गई।
जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि नगर निगम के रिकॉर्ड में चौराहा का नाम ‘लल्ला चूंगी’ के रूप में दर्ज नहीं है और राजस्व अभिलेखों में लल्ला चूंगी दर्ज नहीं पाया गया। इसके बाद प्रस्ताव को सदन के समक्ष रखा गया और 23 अप्रैल 2017 को संकल्प संख्या 358 के तहत सर्वसम्मति से प्रयाग चूंगी चौराहा का नाम ‘बैरिस्टर राम आधार पांडेय चौराहा ’ किए जाने का निर्णय लिया गया।
नामकरण के पीछे थी एक समृद्ध राजनीतिक विरासत
यह फैसला महज किसी चौराहा का नाम बदलने तक सीमित नहीं था। इसके पीछे उस व्यक्तित्व को सार्वजनिक सम्मान देने की भावना थी, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन, समाजवादी राजनीति, विधिक क्षेत्र और सामाजिक जीवन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशेष रूप से आचार्य नरेन्द्र देव, राम मनोहर लोहिया, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर व पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जैसे प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व के साथ उनकी मित्रता और राजनीतिक सहभागिता प्रयाग की उस दौर की राजनीति की महत्वपूर्ण कड़ी रही है।
उनके नाम पर चौराहा का नामकरण प्रयाग के सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सम्मानित करने वाला महत्वपूर्ण अध्याय है।
राकेश पांडेय के पिता है बैरिस्टर राम आधार पांडेय
स्वर्गीय बैरिस्टर राम आधार पांडेय, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय जी के पिता है। उनके नाम पर चौराहा का नामकरण न केवल उनके विधिक एवं सामाजिक योगदान की स्मृति को सम्मान देता है, बल्कि प्रयागराज के सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को भी रेखांकित करता है।