हाईस्कूल में प्रधानाचार्यो के 1272 व इण्टर में 1475 के रिक्त पदों के लिए आनलाइन आवेदन शुरू
परीक्षा से पहली बार होगा प्रधानाचार्यो का चयन, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने जारी किया विज्ञापन
प्रयागराज। उ प्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल में प्रधानाचार्यो के रिक्त 1272 और इण्टरमीडिएट में रिक्त 1475 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन शुक्रवार से लेना शुरू कर दिया है। चयन आयोग के अध्यक्ष डा प्रशान्त कुमार ने बताया कि हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक के रिक्त 1172 पदों (बालक विद्यालय -1037 पद एवं बालिका विद्यालय-135 पद) का ऑनलाइन विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा हैं। विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता हेतु आयोग द्वारा One Time Registration (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गयी है। अतः ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात ही अभ्यर्थीगण प्रधानाध्यापक पद के लिए आवेदन करें। उन्होने बताया कि आयोग विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के सम्बन्ध में पृथक से कोई परामर्श नहीं देता है। अतः अभ्यर्थीगण विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर प्रदर्शित है, जिसे अभ्यर्थी देख एवं पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरित करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन को सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त 23 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होने वाले आवेदन प्रक्रिया में अपना आवेदन कर सकते हैं।
चयन आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि विज्ञापन संख्या -09/2026 प्रधानाध्यापक (Headmaster) की भर्ती से सम्बन्धित विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 23 अक्टूबर आज जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) / आवेदन आज से शुरू हो गया है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 22 नवंबर है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर और परीक्षा तिथि 07 जनवरी, 2027 है।
चयन आयोग के अध्यक्ष डा प्रशान्त कुमार ने आज बताया कि
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इण्टरमीडिएट स्तर) के प्रधानाचार्य (Principal) के रिक्त 1475 पदों (बालक विद्यालय-1318 पद एवं बालिका विद्यालय-157 पद) का ऑनलाइन विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा हैं। विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता हेतु आयोग द्वारा One Time Registration (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गयी है। अतः OTR प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात ही अभ्यर्थीगण प्रधानाचार्य (Principal) पद के लिए आवेदन करें। आयोग विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के सम्बन्ध में पृथक से कोई परामर्श नहीं देता है। अतः अभ्यर्थीगण हेतु विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर प्रदर्शित है, जिसे अभ्यर्थी देख एवं पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरित करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन को सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त 23 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होने वाले आवेदन प्रक्रिया में अपना आवेदन कर सकते हैं।
चयन आयोग के अध्यक्ष डा प्रशान्त कुमार ने आज बताया कि विज्ञापन संख्या - 08/2026 प्रधानाचार्य का विज्ञापन आज जारी कर दिया गया है।ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 23 अक्टूबर है
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 22 नवंबर है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि
26 नवंबर और परीक्षा तिथि 07 जनवरी, 2027 है।