``` ```

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

कार्यक्रम स्थल पर विशाल रंगोली बनाई गई, जिसके माध्यम से सामाजिक सहभागिता, जनसेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा देखा एवं सुना गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों द्वारा “विकसित भारत @2047” के सामूहिक संकल्प में सहभागिता की गई।
इस खबर को शेयर करें