मिशन शक्ति टीम ने शातिर बदमाश को दबोचा, अवैध तमंचा बरामद
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना नानौता की मिशन शक्ति टीम ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान अभियुक्त मो. अली उर्फ गुड्डू पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला चाहमंजली कोट, थाना नानौता को शुगर मिल खंडहर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना नानौता पर मु.अ.सं. 263/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।