मानसी बनी बैडमिंटन अंदर इलेवन की विनर
चिलकाना। क्षेत्र के गांव निवासी मनस्वी रावल ने बैडमिंटन राजकीय प्रतियोगिता अंडर इलेवन डबल्स में विनर बनकर गोल्ड मैडल हासिल किया है। ग्राम सीकरी गुर्जर निवासी प्रीतम सिंह की पौत्री मनस्वी रावल ने जिला बदायूँ में आयोजित राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर इलेवन डबल्स के फाईनल मुकाबले में विनर बनकर गोल्ड मैडल हासिल किया है। मनस्वी द्वारा हासिल की गई उपलब्धि से ग्राम वासियों में हर्ष की लहर है। परिजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर हर्ष जताया है। बता दें कि मनस्वी के दादा प्रीतम सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जो कि वरिष्ठ पत्रकार चौधरी धीरज सिंह के भाई है। पत्रकार चौधरी धीरज सिंह सहित क्षेत्र के अन्य पत्रकारों ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मनस्वी रावल अब छत्तीसगढ मे होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगी।