माघ मेला, अर्द्ध कुंभ, महाकुम्भ में आने वाले करोडों श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा- सांसद सीमा द्विवेदी
प्रयागराज। भाजपा की वरिष्ठ नेता और सांसद सीमा द्विवेदी के प्रयास से प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर 50 किमी की दूरी पर स्थित मुंगरा बादशाहपुर बाईपास के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पांच नवंबर 2026 गुरुवार को मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का शिलान्यास पूर्वाहन 11 बजे सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगरा बादशाहपुर में करेगे जिसमें कई जन प्रतिनिधि और बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल होगे।
सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने बताया कि मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का निर्माण शीघ्र हो जिससे कि क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से बच सके क्योंकि ट्रेनों के गुजरने के दौरान कांसिग पर फाटक बंद होने से भीषण जाम लग जाता था
जिससे लोग घंटों परेशान रहते थे। इस पर सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बाईपास निर्माण कराने की मांग किया जिसपर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंगरा बादशाहपुर रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व बाईपास निर्माण को मंजूरी देते हुए 197 करोड रुपये का बजट जारी कर दिया जिससे कि बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बाईपास 4.335 किमी है जिसका निर्माण 22 सितम्बर 2027 तक पूरा होना है। सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने बताया कि बाईपास का निर्माण कार्य पूरा होने से प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक, आसपास के जिलों और नेपाल से आने - जाने वाले लाखों लोगों को सुविधा होगी उनको मुगरा बादशाहपुर के रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और वह अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेगे। सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि प्रयागराज जिले के संगम तट पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, अर्द्ध कुंभ और महाकुम्भ में आने वाले करोडों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और वह जाम के छुटकारे से बच जाएगे।