डीबीए द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई 151वीं जयंती प्रातःकाल एक्सप्रेस फोटो 07
सोनभद्र । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार को डीबीए सभागार में देश के प्रथम गृह मंत्री, राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री एवं डीजीसी रामजियावान सिंह यादव ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अपनी कुशल राजनीतिक सूझबूझ एवं दृढ़ संकल्प से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।