आम आदमी पार्टी कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
मीरजापुर । भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका त्याग, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह, प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू, जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे, मनबोध दुबे, जिला प्रवक्ता राजबहादुर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीरा देवी पटेल, सीमा प्रजापति, राजबहादुर मौर्य, संतोष सोनी, मोहन कुमार केसरवानी, आनंद कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।