मां दुर्गा को श्रद्धापूर्वक दी गई विदाई
बीजपुर, सोनभद्र
रिहंद परियोजना क्षेत्र स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में बुधवार, को दोपहर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, सहित अनेक पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती की।
इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नृत्य किया और भावपूर्ण माहौल में मां को विदाई दी। इसके पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का इंटकबेल में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे रास्ते श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के महासचिव एस.एन. पाठक, प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, अमित केशरी,अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, रिंकेश उपाध्याय,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।