अशोक विजय धम्म दिवस यात्रा का गुंजा जयघोष भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापना के लिए सांसद छोटेलाल खरवार ने 75 हजार रुपये देने की घोषणा
चकिया, चंदौली। अशोक विजय धम्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। बुद्ध चैराहा, भीषमपुर से अशोक विजय धम्म दिवस यात्रा का शुभारंभ सांसद छोटेलाल खरवार ने किया। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार, मस्तराम मौर्य, डॉ. प्रदीप मौर्य, ग्राम प्रधान अरविन्द गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बताए शांति, करुणा, समानता एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यात्रा भीषमपुर से प्रारंभ होकर गनेशपुर, गायघाट, भंगड़ा, मुजफ्फरपुर, चकिया और सैदूपुर होते हुए तिलौरी स्थित सम्राट लॉन पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे मार्ग में धम्म यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद छोटेलाल खरवार ने भगवान गौतम बुद्ध एवं महान सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापना के लिए 75 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और मानवता के संदेश तथा सम्राट अशोक के धम्म, सद्भाव और लोककल्याण के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। इन महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। अशोक विजय धम्म दिवस यात्रा में लोकप्रिय दशरथ सोनकर, क्रांतिकारी सुधाकर कुशवाहा, जनप्रिय टोनी खरवार, सदर मुस्ताक साहब, भानू प्रताप, विमलेश मौर्य, चंदन पाल, रामविलास मौर्य, बबलू खान, रिंकू मौर्य, प्रभु, श्रीकांत मौर्य, विजयी मौर्य, शैलेन्द्र कुमार, मनोज राम, लकडू राम, देवा सरकार, रामआशीष यादव, प्रताप यादव, रोहित मेहता, काजू और निखिल सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।