खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
जसवंतनगर इटावा । विकास खण्ड जसवंतनगर की न्याय पंचायत निलोई की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय अजनौरा में सकुशल सम्पन्न हुई।खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के आदेश पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ने किया।प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम 50 मीटर बालक (प्राथमिक) निखिल अजनौरा प्रथम करन सुगंधनगर द्वितीय,100 मीटर बालिका अनन्या परसौआ प्रथम पल्लवी अजनौरा द्वितीय,100 मीटर जूनियर बालक अंश UPS निलोई प्रथम, प्रिंस UPS रुकनपुर द्वितीय,कबड्डी (प्राथमिक बालक) सुगंधनगर विजेता अजनौरा उपविजेता,कबड्डी बालिका सुगंधनगर विजेता निलोई उपविजेताखो-खो बालक रुकनपुर विजेता परसौआ उपविजेता, खो-खो बालिका जूनियर) परसौआ विजेता रुकनपुर उपविजेता रहे।निर्णायक के रूप में बलबीर सिंह, निमेश कुशवाहा, सत्यवीर सिंह ने भूमिका निभाई। इस दौरान जितेंद्र सिंह, विनय कुमार, मुकेश कुमार सहित सभी संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।