कई दशकों से लगने वाला अजुहा के ऐतिहासिक रामलीला मेला में लगा ग्रहण
कड़ा/कौशाम्बी । नगर पंचायत अजुहा में कई दशकों से लगने वाले ऐतिहासिक रामलीला और दशहरा मेला में ग्रहण लगता नजर आ रहा है। रामलीला व दशहरा मेला को लेकर नगर पंचायत अजुहा के हनुमान मंदिर परिसर में रामलीला कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विचार विमर्श व सुझाव के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान रामलीला कमेटी के लोगो ने बताया कि अजुहा में 30 और 31 अक्टूबर को लगने वाले मेले के लिए इस बार कट बंद होने के कारण व्यापारियों ने ही मेले का विरोध किया है। व्यापार मंडल का कहना है कि कट बंद होने से पूरा व्यापार चौपट हो गया है। ग्राहक यदि थोड़ी देर के लिए भी बाइक खड़ी कर सामान लेता है तो स्थानीय पुलिस द्वारा चालान काट दिया जाता है, जिसके डर से ग्राहक अजुहा बाजार आने से कतराते हैं और दूसरे बाजारों से खरीददारी कर लेते हैं। इसी कारण व्यापारियों की सहमति से मेला न कराने का फैसला लिया गया है। बैठक में पिछले वर्ष की रामलीला के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा, सौरभ केसरवानी, रमेश प्रसाद केसरवानी, रामबाबू मोदनवाल, देवेश कुमार चौधरी, शत्रुघ्न गुप्ता , अरविंद केसरवानी , आशीष मोदनवाल , बृजेंद्र कुमार अग्रहरि , संजय केसरवानी , जयदेव केसरवानी ,विपिन मोदनवाल सहित अन्य व्यापारी व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।