झाँसी में उमरा पर जाने वाले जायरीनों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य इस्तकबाल मस्जिद गौहर अली के मोअज्जिन लुकमान खान पत्नी नाजमा के साथ मुकद्दस सफर पर झाँसी से हुए रवाना
झाँसी | महानगर के नरसिंह राव टोरिया क्षेत्र में उमरा की मुकद्दस यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान और बिजनेस मेन आजम खान के पिता मस्जिद गौहर अली के मोअज्जिन लुकमान खान और उनकी पत्नी नाजमा बेगम का फूल-मालाओं से भव्य इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने दोनों को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके सफर की कामयाबी, सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।
उमरा के इस मुकद्दस सफर को लेकर परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जायरीनों का इस्तकबाल करने के लिए लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और सभी ने उनके सुरक्षित सफर के साथ अल्लाह की बारगाह में उनकी इबादत कबूल होने की दुआ मांगी।
इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली कायम रहने की भी दुआ की गई। लोगों ने कहा कि उमरा का सफर हर मुसलमान के लिए रूहानी सुकून और इबादत का खास अवसर होता है। लुकमान खान और उनकी पत्नी नाजमा की इस मुकद्दस यात्रा को लेकर शुभचिंतकों में खासा उत्साह नजर आया।
स्वागत करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव दीपाली रायकवार, सपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ, वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी, कर्मचारी नेता अब्दुल रईस सिद्दीकी, पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर, सराफ़ा बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पिंकी जैन, मुलायम सिंह यूथ बिर्गेड के जिलाध्यक्ष
सैय्यद अली, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद फारुख खान, बसीम शेख, कलाम कुरैशी, राशिद पठान, अमज़द जाफरी, दबंग पत्रकार सबा खान, बाबू भाई समेत कई पत्रकार मौजूद रहे.