झांसी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय, प्रयागराज के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन 9 से 13 सितंबर 2026 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र, पश्चिम रेलवे कॉलोनी, झांसी में किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड के यूनिट लीडरों को प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लीडर ऑफ कोर्स संजय चतुर्वेदी, सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट), उत्तर मध्य रेलवे हैं। उनके साथ दिनेश कुमार, सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट), प्रयागराज,अनिल कुमार शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट), प्रयागराज, श्री अंकित सक्सेना, सहायक लीडर ट्रेनर (रेलवे), आगरा तथा श्रीमती ज्योति कुमारी, सहायक लीडर ट्रेनर (गाइड), प्रयागराज प्रशिक्षक के रूप में सहयोग कर रहे हैं। वहीं श्री शैलेंद्र दुबे, उच्च प्रशिक्षण प्रमाणित स्काउट, झांसी तथा श्री सुब्रतो भट्टाचार्य, उच्च प्रशिक्षण प्रमाणित स्काउट, प्रयागराज परामर्शदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मंडल की 37 यूनिट लीडर प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें 30 सदस्य स्काउट विंग तथा 7 सदस्य गाइड विंग से शामिल हैं।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन 9 सितंबर को प्रतिभागियों को एकीकरण सत्र, पाठ्यक्रम के उद्देश्य, दैनिक दिनचर्या एवं समूह की दिनचर्या के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही वर्दी संबंधी जानकारी तथा पाठ्यक्रम नोटबुक तैयार करने के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में राज्य मुख्यालय प्रयागराज से श्री रविकांत शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) तथा सुश्री मंजु जोशी, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) के साथ झांसी मंडल के श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) तथा श्री निर्मल सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) सक्रिय योगदान दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी के साथ आवश्यक व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
इस खबर को शेयर करें